पानी पीने से बार बार पेशाब क्यों आता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:15

बार-बार पेशाब आना हो सकता है कई बीमारियों का संकेत, जानें कारण और उपाय

हाई ब्लड प्रेशर के दौरान जो दवाएं दी जाती हैं, वो किडनी पर अतिरिक्त लिक्विड को बाहर निकालने का दबाव बनाती हैं। इसी वजह से इस तरह की दवाओं के इस्तेमाल से भी व्यक्ति को बार-बार पेशाब होने लगता है।


पेशाब आना शरीर के लिए कोई समस्या तो नहीं है लेकिन अगर बार-बार पेशाब आने लगे तो ये किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालना जरूरी होता है। ये तत्व शरीर मल और मूत्र के रास्ते से बाहर निकाल देता है। वहीं, बात अगर सिर्फ मूत्र यानी कि पेशाब की करें को एक सामान्य व्यक्ति को दिन में 4-8 बार यूरिन होता है। कुछ लोगों को दिन और रात में बार-बार यूरिन आता है लेकिन वे इसे शरीर की सामान्य क्रिया मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। जरूरत से ज्यादा पेशाब आने (Frequent Urination) के कई कारण हो सकते हैं। ये कोई बीमारी या स्वास्थ्य स्थितियों का भी संकेत हो सकता है। तो, अगर आपको सामान्य से ज्यादा पेशाब आती है तो आपको एक बार अपने डॉक्टर से जा कर जरूर संपर्क करना चाहिए क्योंकि कई बार ये किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। तो, आइए आज हम आपको उन गंभीर बीमारियों के बारे में बताते हैं जो कि बार-बार पैशाब आने का कारण हो सकते हैं।
बार-बार पेशाब आने का कारण-Causes of frequent Urination
1. डायबिटीज की समस्या में

ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने की स्थिति को ही डायबिटीज कहते हैं। टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह की डायबिटीज में शरीर जरूरत के अतिरिक्त ग्लूकोज को मूत्र मार्ग से बाहर निकालने लगता है। इसी वजह से डायबिटीज के मरीजों को बार-बार पेशाब होता रहता है।
2. प्रेगनेंसी के दौरान

प्रेगनेंसी के दौरान यूटरस बड़ा होने लगता है जिसकी वजह से ब्लैडर पर दबाव बढ़ने लगता है इसलिए इस दौरान महिला को बार-बार पेशाब आना शुरू हो जाता है।


3. हाई बीपी की समस्या होने पर
हाई ब्लड प्रेशर के दौरान जो दवाएं दी जाती हैं, वो किडनी पर अतिरिक्त लिक्विड को बाहर निकालने का दबाव बनाती हैं। इसी वजह से इस तरह की दवाओं के इस्तेमाल से भी व्यक्ति को बार-बार पेशाब होने लगता है।
4. बार-बार पेशाब आने के अन्य कारण 

- ज्यादा पानी पीने से ज्यादा मात्रा में मूत्र निर्माण होता है इसलिए इस वजह से भी बार-बार पेशाब आना स्वाभाविक है।

- कई बार कुछ लोगों का मूत्राशय अधिक सक्रिय होता है जिसकी वजह से व्यक्ति को जल्दी-जल्दी पेशाब आने लगता है।

- यह समस्या यूरिनल ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) से भी हो सकता है। यूरिन में इंफेक्शन हो तो पेशाब आने के समय जलन भी होती है।

- किडनी का इंफेक्शन होने पर भी बार-बार पेशाब आती है।

- प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने पर भी जल्दी-जल्दी पेशाब आने लगती है।

- तनाव के कारण भी शरीर जल्दी-जल्दी पेशाब आने के संकेत भेजने लगता है।
बार-बार पेशाब आने की समस्या से कैसे बचें?

खूब पानी पिएं

अगर आपको यूरीन बार-बार आने की समस्या अभी-अभी ही शुरू हुई है तो शुरुआती चरण में भरपूर मात्रा में पानी पिएं जिससे की अगर किसी प्रकार का इंफेक्शन आपको हुआ होगा तो वह पेशाब के माध्यम से निकल जाएगा और बाद में आपको इस तरह की परेशान नहीं झेलनी पड़ेगी।

आंवला और गुड़

यूरीन की समस्या में आंवला और सूखे आंवले को पीसकर इसका चूर्ण बना लें और इसमें गुड़ मिलाकर खाएं। इससे बार-बार पेशाब आने की समस्या में लाभ होगा। विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें।

इन चीजों का करें सेवन

यूरीन अधिक आने की समस्या के दौरान कुछ विशेष तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें। इन खाद्य पदार्थों में दही, पालक, तिल, अलसी, मेथी की सब्जी आदि शामिल हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info